2 अगस्त 2014 - 19:09
ओबामाः इस्राईली फ़ौजी को बिना शर्त रिहा किया जाए।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्राइली सैनिक की बिना शर्त रिहाई की अपील की और साथ ही ग़ज़्ज़ा के आम नागरिकों की रक्षा के लिए और अधिक क़दम उठाए जाने की मांग की।

अबनाः अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्राइली सैनिक की बिना शर्त रिहाई की अपील की और साथ ही ग़ज़्ज़ा के आम नागरिकों की रक्षा के लिए और अधिक क़दम उठाए जाने की मांग की। हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने कहा है कि लापता इस्राइली सैनिक के बारे में उसके पास किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।
इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने कहा, “ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम के पास इस सैनिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारा अपने एक लड़ाका गुट से संपर्क टूट गया जो उस स्थान पर लड़ रहा था जहां से वह सैनिक लापता हुआ है और यह संभव है कि वह सैनिक और हमारे साथी लड़ाके मारे गए हों।”
शनिवार को एएफ़पी के पत्रकार ने कहा कि इस्राइली फ़ौज ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा के जबालिया क्षेत्र में एक मस्जिद पर हमला किया और तटवर्ती बस्ती के बहुत से घरों को ध्वस्त कर दिया। इस्राइली फ़ौज ने कहा कि ग़ज़्ज़ा से तेल अबिब और दक्षिणी शहर बेअरशेबा की ओर फ़ायर किए गए दो राकेटों को हवाई रक्षा तंत्र आयरन डोम ने विफल बना दिया। क़स्साम ब्रिगेड ने कहा कि उन्होंने तेल अबिब पर तीन राकेट फ़ायर किए।